मिशन शक्ति
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की संपति)
पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेश के अनुपालन में
मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत थाना सिकंदरपुर पुलिस द्वारा 13 नवम्बर को महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण
हेल्पलाइन नंबर—
1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102/108 (एम्बुलेंस सेवा) एवं
1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला आरक्षी गरिमा शुक्ला एवं दीपिका द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर सुरक्षा के प्रति सावधानी तथा महिला उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई गई। पुलिस द्वारा यह भी अपील की गई कि महिलाएँ किसी भी प्रकार की घटना या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
0 Comments