महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त अभियान
मिशन शक्ति के तहत चितबड़ागांव में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त अभियान
चितबड़ागांव (बलिया):
पुलिस टीम ने चितबड़ागांव के स्कूलों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को चेताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब चुप्पी नहीं, तुरंत कार्रवाई जरूरी है। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, धमकी, घरेलू हिंसा या ऑनलाइन उत्पीड़न को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनके लिए बने सुरक्षा कानूनों की पूरी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि कानून महिलाओं के साथ है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
अभियान के दौरान हेल्पलाइन नंबरों 112, 1076, 1090, 102 और 108 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और कहा गया कि संकट की घड़ी में एक कॉल ही मदद दिलाने के लिए काफी है।
विशेष रूप से साइबर अपराध को लेकर कड़ा संदेश दिया गया। पुलिस ने महिलाओं और किशोरियों को चेताया कि साइबर ठग नए-नए हथकंडों से लोगों को फंसाने में लगे हैं। अनजान लिंक पर क्लिक करना, ओटीपी साझा करना और फर्जी कॉल रिसीव करना सीधे-सीधे खतरे को न्योता देना है। ऐसे मामलों में तुरंत 1930 पर कॉल कर सूचना देने को कहा गया।
पुलिस ने दो टूक शब्दों में कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं होगा। हर शिकायत पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के अंत में पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे डरें नहीं, झुकें नहीं और अन्याय के खिलाफ खुलकर सामने आया


0 Comments