महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

चितबड़ागांव (बलिया)


शुक्रवार को  पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना चितबड़ागांव द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम बड़ौदा बैंक ऑफ इंडिया, चितबड़ागांव परिसर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री संदीप कुमार, महिला कांस्टेबल सरिता पटेल एवं कांस्टेबल सुनील कुमार द्वारा मय पुलिस टीम किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी गई तथा उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं और बच्चियों को बताया गया कि किसी भी कठिन परिस्थिति में धैर्य, विवेक और संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं के लिए डायल 112, 1076, 1090, 102 और 108 नंबरों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए। लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने और अनचाही कॉल्स से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने का आग्रह किया गया।

यह जागरूकता अभियान क्षेत्र में सराहनीय एवं प्रभावशाली रहा

Post a Comment

0 Comments