पथ संचलन का भव्य आयोजन

 पथ संचलन का भव्य आयोजन

 नवानगर में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का भव्य आयोजन


सिकंदरपुर, 15 अक्टूबर 2025।



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड नवानगर बघुड़ी मण्डल के मालदा द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंडल विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का भव्य आयोजन पानमती मैरिज हॉल में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संजय जी रहे। उन्होंने अपने बौद्धिक में पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वत्त्व का भाव, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य—पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिवारिक एकता, संस्कार और संगठन शक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त नींव हैं।


बौद्धिक के पश्चात स्वयंसेवकों का अनुशासित पथ संचलन नवानगर खंड के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः पानमती मैरिज हॉल पर संपन्न हुआ।


इस अवसर पर जिला प्रचारक अनुपम जी, जिला कार्यवाह सतीश जी, सह जिला कार्यवाह प्रेम प्रकाश जी, जिला प्रचार प्रमुख आलोक गिरी जी, जिला सेवा प्रमुख नायब जी, खंड संघचालक कौशल जी, खंड कार्यवाह लक्ष्मण जी, दुष्यंत जी, अंबर जी, चंदन जी, अरुण जी, निरंजन जी, क्षितिज प्रताप सिंह, अजीत जी, अभिषेक सोनी, अविनाश मिश्रा, आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।


विजयादशमी उत्सव के इस भव्य आयोजन ने नवानगर में संघ शताब्दी वर्ष के गौरवपूर्ण अध्याय को और अधिक प्रेरक बना दिया।

Post a Comment

0 Comments