अभिमन्यु पाठक लापता,

अभिमन्यु पाठक लापता,

भर्षाव गांव के सम्मानित नागरिक अभिमन्यु पाठक लापता, परिजनों में व्याकुलता का माहौल


सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा भर्षाव के सम्मानित नागरिक अभिमन्यु पाठक (दरोगा जी) पुत्र श्रीरंगनाथ पाठक शुक्रवार की सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वे सुबह लगभग छह बजे रोज की तरह खेत की ओर घूमने निकले थे। उस समय उन्होंने सफेद शर्ट और लाल गमछा पहन रखा था। लेकिन देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिवारवालों की चिंता बढ़ गई। आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की गई, किंतु उनका कोई सुराग नहीं मिला।

अभिमन्यु पाठक गांव के मिलनसार, सरल और सभी के सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति माने जाते हैं। उनकी अचानक गुमशुदगी से पूरे गांव में बेचैनी का माहौल है। परिजन लगातार रो-रोकर उनका हाल पूछ रहे हैं और हर आने-जाने वाले से उनकी खबर की उम्मीद कर रहे हैं। ग्रामीण भी अपने स्तर पर खोजबीन में जुटे हैं।

परिवार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी अभिमन्यु पाठक के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखें तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों —
7068629181, 8127298813, 9984266976, 8115349750, 9335288588, 9454548653
— पर संपर्क करें।

परिजनों ने कहा है कि "बस हमारे पिताजी सकुशल घर लौट आएं, यही हमारी सबसे बड़ी प्रार्थना है।"
गांव के लोग मंदिरों और देव स्थानों पर उनकी सकुशल वापसी की दुआएं मांग रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments