लखनऊ में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए डॉ. विद्यासागर उपाध्याय

लखनऊ में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए डॉ. विद्यासागर उपाध्याय

लखनऊ।



 बाईसवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले (बलरामपुर गार्डन, हजरतगंज) में अथर्व इण्डिया अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बलिया जनपद के विख्यात दार्शनिक, शिक्षाविद एवं अठारह मौलिक ग्रंथों के लेखक डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक रत्न सम्मान 2025” से नवाजा गया।

सम्मान समारोह में ग्वांगडोंग विश्वविद्यालय, ग्वांग्झू (चीन) के हिन्दी पीठाध्यक्ष प्रो. गंगा प्रसाद शर्मा ‘गुणशेखर’, उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के प्रधान न्यायपीठ सचिव महेन्द्र भीष्म, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निजी सचिव वरुण पाठक, संस्थान के सचिव डॉ. वी. बी. पाण्डेय सहित डॉ. सत्या सिंह, डॉ. मुकुल द्विवेदी, डॉ. आग्नेय वार्ष्णेय, डॉ. रिंकी पाठक, सीमा मधुरिमा, डॉ. सुरेश अवस्थी और डॉ. मनोहर प्रसाद जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भारतीय दर्शन के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए प्रदत्त यह सम्मान बलिया जनपद के लिए भी गर्व का विषय बना। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय, शिवजी पाण्डेय ‘रसराज’, नन्द जी नन्दा, करुणानिधि तिवारी, संतोष दीक्षित, हरेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. संजय यादव, रामकृष्ण मौर्य, नीतू पाण्डेय, डॉ. सैय्यद सुएबुल इस्लाम, राम प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, डॉ. मदन राम, ओमप्रकाश यादव, आदित्य प्रताप सिंह, आकाश तिवारी, रामदरश यादव ‘क्रान्ति’ और हेमन्त प्रजापति ने हार्दिक बधाई दी।


Post a Comment

0 Comments