मेधावी छात्रा आयुषी सिंह बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

मेधावी छात्रा आयुषी सिंह बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस प्रशासन की अनोखी पहल

बलिया 



उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान और महिला सशक्तिकरण के तहत जनपद बलिया में सोमवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। शक्ति पीठ दीपा इंटरमीडिएट कॉलेज की कक्षा दसवीं की मेधावी छात्रा आयुषी सिंह, पुत्री बृजेश सिंह, निवासी जवाहर नगर थाना चितबड़ागांव को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

थाने पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आयुषी सिंह ने थानाध्यक्ष की कुर्सी संभालते हुए कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थानाध्यक्ष की जिम्मेदारियों, जनता की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया, आपराधिक मामलों की जांच और शांति व्यवस्था बनाए रखने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि पद पर रहते हुए जनता के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखना कितना महत्वपूर्ण है।

कुर्सी पर बैठने के बाद छात्रा आयुषी सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह क्षण उनके जीवन का बेहद प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने आगे चलकर समाज में योगदान देने और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प भी लिया। वहीं पुलिसकर्मियों ने छात्रा का सम्मान करते हुए उनके आत्मविश्वास की सराहना की।

इस अनूठी पहल से न केवल आयुषी, बल्कि विद्यालय की अन्य छात्राओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। इस तरह के आयोजन यह संदेश देते हैं कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और मेहनत व लगन के बल पर उच्च पदों तक पहुंच सकती  है

Post a Comment

0 Comments