सुखपुरा (बलिया)।
पूर्वांचल व्यापार मंडल के सक्रिय सदस्य हीरालाल गुप्ता (48 वर्ष) का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।
निधन की सूचना मिलते ही उनके दरवाजे पर व्यापारियों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिलनसार स्वभाव के कारण हीरालाल गुप्ता कस्बे के लोकप्रिय व्यापारियों में गिने जाते थे।
दुख व्यक्त करने वालों में रोहित कुमार, जवाहर प्रसाद गुप्ता, अजय प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, रामजी प्रसाद गुप्ता और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।
0 Comments