परिजनों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप


परिजनों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप

प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, परिजनों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरप 


बदायूं।


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा में सोमवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया, जब 21 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय किशोरी के शव गांव के बाहर बेर के पेड़ से लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस के मुताबिक, मृतक अर्जुन पुत्र ठकुरी खेती-बाड़ी करता था और किशोरी से करीब डेढ़ साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों स्वजातीय थे और परिवारों को इसकी जानकारी थी। रविवार रात करीब 12 बजे किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने अर्जुन पर भगा ले जाने का आरोप लगाया, लेकिन अर्जुन भी घर से गायब था।

सोमवार सुबह एक महिला ने पेड़ से लटके दोनों शव देखे और गांव में सूचना दी। मौके पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस को युवक का शव गमछे से और किशोरी का शव दुपट्टे से लटका मिला। दोनों शव पेड़ की अलग-अलग डाल पर थे।

दोनों पक्षों के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह व एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने मौके का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


Post a Comment

0 Comments