परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल

 परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल



उरैनी के ओम प्रकाश ने जेईई एडवांस 2025 में पाई शानदार सफलता, ऑल इंडिया रैंक 3467

स्थानीय छात्र की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर, परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल


बलिया(राष्ट्र की सम्पत्ति)



शिक्षा के क्षेत्र में बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। क्षेत्र के ग्राम उरेनी निवासी ओम प्रकाश पुत्र  सुरेश कुमार ने जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 3467वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


ओम प्रकाश की इस सफलता पर पूरे गांव और स्कूल परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा 1 से 6 तक  ज्ञान कुंज अकैडमी बंशी बाजार उसके बाद 7 से लेकर 12वीं तक संत मेरिज स्कूल,मरियमपुर, रसड़ा से हुई, जहाँ से उन्होंने वर्ष 2023 में हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई संत मेरिज मरियमधपुर, रसड़ा से वर्ष 2025 में पूरी की।

ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कठिन परिश्रम, नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन को सफलता का मूल मंत्र बताया।

ओम प्रकाश को अब देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का रास्ता मिल गया है, और वे आईआईटी में दाखिले की तैयारी में जुट गए हैं।


परिजनों और शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

ओम प्रकाश की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

इस सफलता के बाद क्षेत्र में ओम प्रकाश को बधाइयों का तांता लग गया है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Post a Comment

0 Comments