सुखपुरा इंटर कालेज मे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह

सुखपुरा इंटर कालेज  मे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 


सुखपुरा(बलिया):यू पी बोर्ड परीक्षा मे सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र ,छात्राओं को  सुखपुरा इंटर कालेज  मे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत हाईस्कूल मे 10 और इण्टर मे 12  छात्र, छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया गया।इण्टर की छात्राओं मे सबसे अधिक अंक पाने वाली रानी सिंह (80.8%) और छात्रों मे सबसे अधिक अंक पाने वाले अरमान अहमद (79.2),वही कक्षा 10 में सर्वाधिक अंक पाने वाली सुप्रिया यादव (90.16%) को स्मृति चिह्न के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य जीतेंद्र कुमार सिंह द्वारा 90% से अधिक अंक लाने वालों को नगद पुरस्कार के क्रम मे रूपये 2100 का नगद पुरस्कार भी दिया गया।विद्यालय का नाम रौशन करने वाले सभी उत्तीर्ण छात्र और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना प्रधानाचार्य के द्वारा की गई।कार्यक्रम के आयोजन मे विशेष रूप से अनुराग सिंह,श्वेता पाठक,अंकित कुमार श्रीवास्तव,मृत्युंजय तथा कार्यक्रम मे अजय प्रताप सिंह, डा.संजय कुमार गुप्ता,दिनेश प्रजापति,हवलदार राम,अजय कुमार पाठक तथा सभी अध्यापक,कर्मचारी तथा छात्र छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments