पूर्व प्रधान मंत्री चन्द्रशेखर ने कभी अपने वसूलो से समझौता नहीं किया।


पूर्व प्रधान मंत्री चन्द्रशेखर  ने कभी अपने वसूलो से समझौता नहीं किया।


सुखपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश



स्तंत्रता सेनानी पंडित रामविचार पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री चन्द्रशेखर  ने कभी अपने वसूलो से समझौता नहीं किया। वही वृदावन मिश्र  देश के प्रति समर्पण की  भावना से हमेशा ओत प्रोत रहे। वे  सोबईबांध स्थित पंडित वृन्दावन शिक्षण संस्थान परिसर द्वारा आयोजित सेनानी पं.वृन्दावन मिश्र जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि के रुप मे अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता सुभ्राशुशेखर  पाण्डेय ने किया‌।जयन्ती समारोह में दोनो महान विभूतियो की समृतियों को नमन किया गया। इस अवसर लोकपाल डा.धन्नजय राय ने दोनों महान विभूतियो को नमन करते हुए उन्होने कहा कि सुन्दर सुव्यवस्थित और सुरक्षित समाज की स्थापना कर हम लोगो को दिया है।हमने समाज से और उन विभूतियो जो कुछ प्राप्त किया है ।ऐसे यदि वृन्दावन मिश्र को महा मानव कहा जाना अतिश्योक्ती नहीं होगी।उन्होने जैसा समाज बनाकर हम लोगो को दिया है,वैसे ही अगली पीढि को हम सौंपे ,यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धाजलि होगी।इस अवसर लोकतंत्र रक्षक सेनानी संयोजक द्विजेन्द्र कुमार मिश्र ने स्व.चन्द्रशेखर और सेनानी पंडित वृन्दावन मिश्र की जंगे आजादी की अनेको स्मृतियों को साझा किया।लोकतंत्ररक्षक सेनानी प्रवक्ता संतोष शुक्ल ने दोनो महामानव को नमन करते हुए कहाकि हम लोगो जिम्मेदारी होती है कि उनके दिखाये रास्तो पर‌ चलने के लिए आम जन को स्वंय चलकर प्रेणा दें,ताकि पहले जैसे समता मूलक समाज की स्थापना की जा सके।श्रद्धाजलि सभा में मां गंगा के सेवक रमाशंकर तिवारी, कमलेश तिवारी,डा.अरविन्द कुमार उपाध्याय ,अमरेन्द्र सिह,डा.अभय नारायण राय,तेज नरायण ठाकुर,सुभ्राशु शेखर पाण्डेय,डा.अरविन्द राय,  हरेतेन्द्र सिंह,अशोक चौबे,वासुदेव ठाकुर,फागू बाबू, एंव मनोरमा जी,दम्यन्ती राय,राजकुमारी तिवारी,उषा राय, सीमा राय, मनोज यादव,शैलेन्द्र सिह गुड्डू, अशोक राय आदि ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पीत कर नमन किया,।संचालन लक्ष्मण यादव ने आभार डा.श्यामनन्द मिश्र ने किया।



Post a Comment

0 Comments