ग्राम सभाओं से आए कांग्रेस जनों ने पार्टी को मजबूती देने के उद्देश्य से बैठक की
सुखपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन मे पार्टी हाई कमान द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए बनाए गए रणनीति के क्रम में बुथ एवं ग्राम सभा स्तर पर पार्टी को मजबूती दिलाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं सशक्ति प्रदान करने का निर्देश दिया है।जिसके क्रम मे बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक की मौजूदगी में ब्लॉक मुख्यालय के विभिन्न ग्राम सभाओं से आए कांग्रेस जनों ने पार्टी को मजबूती देने के उद्देश्य से बैठक हुई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज देश और प्रदेश में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने झूठ और फरेब के बल पर सत्ता पर काबिज है।वक्तओं ने कहा कि ये लोग आम जनमानस के मूलभूत अधिकारों का हनन कर राज कर रहे हैं।आज अपने अधिकारों के लिए लड़ने वालों को जेल में डाल दिया जा रहा है। हिटलर शाही की तरह सरकार चल रही है आंदोलन करने वाले लोगों पर तरह-तरह की प्रताडनाए की जा रही हैं।जिसका आम जनमानस भी आने वाले समय में उनकी विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता मुखर होकर जवाब देगी।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनार्दन उपाध्यक्ष,श्री राम शुक्ला,महाप्रसाद चौबे आदि लोगों ने अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल दुबे,मिंटू सिंह,ददन तिवारी,हरिशंकर राजभर,महबूब आलम,धनजी पांडे संजय दुबे आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह एवं संचालन प्रशांत कुमार पांडे उर्फ रिंशु ने किया।
0 Comments