सरयू नदी में स्नान कर रहे तीन युवकों के डूब कर हुई मौत से मंगरौली गांव में फैली शोक

 


 सरयू नदी में स्नान कर रहे तीन युवकों के डूब कर हुई मौत से मंगरौली गांव में फैली शोक 


दरौली(सीवान)विहार
स्थानीय दरौली घाट के पश्चिम तरफ सरयु नदी पर बना पीपा पुल के समीप एक ही परिवार के तीन युवकों की गुरुवार को डूब मौत हो जाने से उनके परिजनों में कोहराम मच हुआ है।सूचना आया कर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार दरौली थानान्तर्गत मंगरौली गांव निवासी  सन्नी तिवारी(25) पुत्र चन्दन तिवारी,रितेश पाण्डेय(20)पुत्र धर्मेन्द्र पाण्डेय व सूरज तिवारी (20) गुरुवार को सुबह दरौली घाट के समीप स्थित पीपा पुल के पास सरयु नदी में नहाने गए। परिजनों को यह बता कर घर से निकले कि वे गाड़ी का मरम्मत करने जा रहे हैं। इस दौरान पुल के समीप वे नदी में उतर कर नहाने लगे।उसी दौरान उनमें से एक गहरे पानी में जा कर डूबने लगा।उसे डूबता देख कर उस के साथ के अन्य दोनों युवक बचाने के प्रयास में डूब गए।

उन्हें पानी में डूबता देख कर आवागमन कर रहे राहगीरों के द्वारा मचाये गए शोर को सुनकर कुछ देर में ही भीड़ इकट्ठा हो गई।बाद में भीड़ में शामिल ग्रामिणों और मछुआरों द्वार अथक प्रयास कर बारी बारी किसी प्रकार तीनों युवकों को नदी से बाहर निकाल कर इलाज हेतु उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहाँ डाक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान घटना के बारे में खबर मिलने के कुछ देर बाद ही  बीडीओ दीप्ति शिखा,सीओ विद्याभूषण कुमार भारती व थाना प्रभारी रौशन कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए।साथ ही वहां मौजूद परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बारे में विधिवत जानकारी हासिल किया।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सरयू नदी में स्नान के दौरान तीन युवकों की डुबने से मौत हो गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments