सनातन धर्म के त्योहारों के पुनर्जागरण का काल चल रहा है।(मंजय राय)
सिकन्दरपुर, बलियाः भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य मंजय राय ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि पूरे देश में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली से पहले होलिका दहन मनाने की परंपरा रही है। इस दिन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में माना जाता है। होलिका दहन का हिंदू धर्म में खास महत्व है। होलिका दहन की इस पावन बेला पर आप सभी के जीवन से हर दुख और परेशानियां जलकर समाप्त हो जाएं, और आपकी जिंदगी में नए रंगों की बौछार हो। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संभल में पहली बार होली धूमधाम से मनाई जा रही है। यह सनातन धर्म के त्योहारों के पुनर्जागरण का काल चल रहा है।


0 Comments