नर्तकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली


 नर्तकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली


सिकंदरपुर बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश

 सिकंदरपुर में  हृदय वह झकझोर देने वाली घटना सामने आई है यहां 23 वर्षीय ऑर्केस्ट्रा नर्तकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कोलकाता के बंडील की रहने वाली मुन्नी के रूप में हुई है मृतका के पति मंजीत वर्मा ने बताया कि वे दोनों रात में एक कार्यक्रम में गए थे सुबह जब वह वापस आया तो खिड़की से देखा कि मुन्नी फांसी के फंदे से लटक रही है। उन्होंने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी मंजीत के अनुसार मुन्नी मानसिक बीमारी से जूझ रही थी और वाराणसी के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था एसएचओ विकास चंद पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मंजीत और मुन्नी ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों बंगरा गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments