प्रयागराज की महिमा

 प्रयाग की महिमा 

प्रतापगढ़

सबको बताने आई महिमा

 प्रयाग की।

 गंगा यमुना सरस्वती 

 संगम प्रयाग की, 

संतों की तपस्थली सनातनियों का मान है,

 है सारा विश्व गए गरिमा

 प्रयाग की ,

सबको बताने आई महिमा

 प्रयाग की।

होती अमिय की वर्षा 

आस्था प्रयाग की ,

 पावन माघ मासे कुंभ नगरी प्रयाग की,

 भक्ति शक्ति का संगम लगता

 है स्वर्ग द्वार ,

मोक्षदायनी है धरती प्रयाग की,

सबको बताने आई महिमा

 प्रयाग की

 यश गान वीरता का माटी 

प्रयाग की,

 दान पुण्य धर्म और श्रद्धा 

प्रयाग की ,

साहित्य कला संस्कृति सबको 

समेटे है, 

तीर्थो में है सर्वोत्तम यात्रा

 प्रयाग की,

 सबको बताने आई महिमा

 प्रयाग की।

सीमा त्रिपाठी 

शिक्षिका साहित्यकार लेखिका 

लालगंज प्रतापगढ़

Post a Comment

0 Comments