पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र
पुत्र के लिये मा की अपील पुलिस अधीक्षक से
हल्दी थाना क्षेत्र नवका गांव बबुरानी निवासी एक व्यक्ति अपने मुकदमे के पैरवी में दो दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय गया, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।इस मामले में उसकी मां ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है, जिसमें कहा गया है कि चार दिसंबर को थाने में तहरीर दिया गया था लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। हल्दी ग्राम पंचायत का पुरवा नवका गांव बबुरानी निवासी सुन्दारी देवी पत्नी राधा मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि चार दिसंबर को भी थाने में तहरीर दिया गया था। जिसमें कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व मेरी भैंस चोरी हो गई थी, जिसमें बगल के गांव निवासियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।उसी मामले में दो दिसंबर को सुदामा यादव 44 वर्ष पुत्र राधामोहन यादव घर से निकला तो बताया कि आज न्यायालय में तारीख है मैं बलिया जा रहा हूं,तब से वापस नहीं आया। परिजनों ने रिस्तेदारो व परिचितों के यहां काफी तलाश किया,जब कहीं उसका पता नहीं चला तो थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज है, सीडीआर व अन्य जांच चल रही हैं।


0 Comments