विकलांगो के परीक्षण, व वितरण शिविर का आयोजन

 



विकलांगो के  परीक्षण, व  वितरण शिविर का आयोजन

सुखपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ



विकास खण्ड बेरुआरबारी के  ग्राम सभा सुल्तानपुर में सोमवार को सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत आसरा बलिया जो कि एलिमको कानपुर की सहयोगी संस्था है। के द्वारा पूर्व में किए गए विकलांगो के  परीक्षण, व  वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 114 लाभार्थियों में लगभग 10 लाख राशि तक के सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। जैसे कमर बेल्ट, कान मशीन, व्हीलचेयर, छड़ी इत्यादि ! इस मौके पर मुख्य अतिथि युवा नेता उत्कर्ष सिंह , पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, विजय  सिंह,राजेश सिंह , श्याम नारायण सिंह, के साथ जननायक चन्द्रशेखर विश्विद्यालय के समाज कार्य विभाग के प्रोफेसर पुष्पा मिश्रा, संजीव , प्रेमभूषण  के साथ समाजकार्य विभाग के छात्रगण के साथ छात्र संघ के नेता  भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजक छात्रसंघ टी डी कॉलेज के महामंत्री अमित सिंह छोटू ने सबका आभार व्यक्त किया व  संयोजक  निधि सिंह ,बृजेश कुमार शुक्ला,अमित मौर्य ने एलिमको के तरफ से प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता किया।

Post a Comment

0 Comments