किसान कल्याण केंद्र का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह द्वारा मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न
सुखपुरा(बलिया)।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की आय दुगुनी करने के उद्देश्य से क्षेत्र के सुखपुरा स्थित मां भगवती मंदिर के समीप लगभग 1.21करोड़(एक करोड इकिस लाख) की लागत से बन रहे, कृषि विभाग का किसान कल्याण केंद्र का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती केतकी सिंह द्वारा मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न किया गया।इस दौरान विधायक श्रीमती सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित क्षेत्रीय लगभग एक दर्जन किसानो को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया।साथ ही किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प से सिद्धी तक और प्रदेश के मुखिया पुज्य योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि कृषि प्रधान देश में किसान समृद्ध हो, उनकी आय दोगुनी हो, कृषि कार्यो में सरकार द्वारा संचालित कृषि यंत्रों के साथ साथ खाद,बीज समय से सहूलियत पूर्वक उपलब्ध हो सके। जिसको ध्यान में रखते हुए आज यहाँ किसान कल्याण केंद्र के निर्माण का शुभारंभ आप सभी के सहयोग से हो रहा है।इससे क्षेत्र के समस्त किसानों को उनके कृषि कार्य के लिए सरकार की कृषि संबंधी सभी परियोजनाओं का लाभ सुगमता पूर्वक प्राप्त हो सकेगा। कहा कि प्रधानमंत्री के आति महत्वाकांक्षी योजना मे से एक ,किसानों का आय दोगुना करना भी हैं इस मौके पर
उप कृषि निदेशक मनीष सिंह, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, कार्यदायी संस्था के परियोजना निदेशक कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह,विनोद सिंह,रान्धा सिंह,अंजय गुप्ता,नीतेश सिंह,रेखा सिंह,ममता सिंह,अशोक यादव आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिमन्यु चौहान ने किया।संचालन बसन्त सिंह ने किया।
इनसेट
भूमी पूजन के दौरान विधायक द्वारा
नारियल तोड़ने पर नारियल के साथ साथ ईंट भी टूट गया जिससे विधायक द्वारा उपस्थित कार्यदायी। संस्था के परियोजना निदेशक कुलदीप सिंह को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।केंद्र किसानो के सहूलियत के लिए बनाया जा रहा हैं इसके गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होनी चाहिए इस पर परियोजना निदेशक काफी असहज दिखे।
0 Comments