बलिया: सुखपुरा ए• एस •एम• कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।
सुखपुरा ए•एस•एम• कॉन्वेंट स्कूल का चौदहवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से शुरुआत की गई। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कव्वाली, कृष्ण की चेतावनी(नाटक एवं नृत्य) राजस्थानी डांस, देशभक्ति गीत, धार्मिक गीत, एकांकी, लोकनृत्य, प्रहसन, कैसेट डांस गरबा नृत्य,भरतनाट्यम घूमर, बिहू, कत्थक को काफी सराहा गया। नारी सशक्तिकरण व पेड़ बचाओ जैसे कार्यक्रम से बच्चों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इसके प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सलेमपुर सीट के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विशिष्ट अतिथि शाहनवाज खान अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत) विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉक्टर श्याम जी सिंह, विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उर्मिला सिंह,पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय आनंद सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती अनुराधा सिंह एवं उनके बच्चे अंशुमान सिंह एवम् अनुराग सिंह उपस्थित रहे। अतिथिगण में श्री श्याम बहादुर सिंह, श्री जनार्दन उपाध्याय, सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री सुनील सिंह जी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अजीत कुमार पाण्डेय और अध्यापक गण अरविंद श्रीवास्तव, एस.पी.एन.तिवारी, टी.के.सिंह, रोहित सिंह, सोनू गुप्ता, नागेंद्र नाथ सिंह, मणिशंकर पाण्डेय, सोनू गुप्ता, विजय चौहान, एस. डी. पाण्डेय तौहिद, पंकज कुमार सिंह, अमित कुमार पांडेय, सिंटू सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से हरेराम सिंह व रोहित सिंह, आभार डॉ विनोद कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य अजीत कुमार पाण्डेय किया।
0 Comments