शहीद स्मारक सुखपुरा पर अनिश्चितकालीन धरना

  शहीद स्मारक सुखपुरा पर अनिश्चितकालीन धरना 


सुखपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश

 सुखपुरा अस्पताल जन आंदोलन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपुरा के स्वास्थ्य सुविधाओं को शुरू करने के लिए गुरुवार 11:00 से शहीद स्मारक सुखपुरा पर अनिश्चितकालीन धरना चलाया जाएगा। ब्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रोहित कुमार  सिंह ने बताया की मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मानक के अनुरूप संचालन व्यवस्था, सुखपुरा सी एच सी  में चिकित्सकों की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति, सुखपुरा सीएचसी में रात्रि कालीन 24 घंटा स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था आदि मांगों को लेकर क्षेत्रीय जनता द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिए जाने का निर्णय लिया गया है। सुखपुरा अस्पताल जन आंदोलन के सदस्य अमित कुमार सिंह ने क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शहीद स्मारक पर समय से पहुंचकर धरना को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments