**होनहार छात्रा को किया गया सम्मानित*
सुखपुरा। ए. एस. एम. कॉन्वेंट स्कूल सुखपुरा में विद्यालय के एक पूर्व होनहार छात्रा अमिशा सिंह का भव्य स्वागत किया गया। सोनबरसा निवासी अमिशा सिंह पुत्री स्व.त्रिलोकी सिंह का चयन एतिहाद एयरवेज में होने से पूरा सुखपुरा क्षेत्र गौरवान्वित है। बता दें कि एतिहाद एयरवेज मध्य पूर्व में तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है एवं दुबई स्थित अमीरात एयरलाइन के बाद संयुक्त अरब अमीरात में दूसरी सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन सेवा है। स्वागत एवं अभिनंदन के क्रम में प्रधानाचार्य अजीत कुमार पाण्डेय ने मिठाई खिलाया, वरिष्ठ अध्यापक हरेराम सिंह ने अंग-वस्त्र प्रदान किया, नागेंद्र नाथ सिंह एवं टी. के. सिंह ने संयुक्त रूप से ने स्मृति चिन्ह दिया एवं कंचन मैम ने माला पहना कर स्वागत की।अपने स्वागत समारोह मे अमिशा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए सफल होने का मंत्र बताई एवं हमेशा अपने अध्यापक को सम्मान देने की बात कही।
इस मौके पर अरविंद श्रीवास्तव, एस.पी.एन.तिवारी, प्रकाश कुमार सिंह, सोनू प्रसाद गुप्ता, मणिशंकर पाण्डेय, जयशंकर प्रसाद, सुनील यादव एवं अन्य सभी विद्यालय के अध्यापक- अध्यापिका उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह का संचालन आलोक कुमार सिंह ने किया।

0 Comments