सराहनीय कार्य के लिये अध्यापक गण सम्मानित

सराहनीय कार्य के लिए कक्षा अध्यापक अध्यापिकाओं को शिल्ड देकर किया गया सम्मानित
बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश

कटघरा, बंशी बाजार में स्थित आर. एस .एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी के प्रांगण में गुरुवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया  मैनेजमेंट जांच कमेटी द्वारा कक्षा की साफ-सफाई ,अनुशासन ,और प्रार्थना  सभा की जांच करने के बाद कक्षा अध्यापकों व अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में ग्रुप' ए 'से कक्षा यू .के. जी.'अ '3 की कक्षा अध्यापिका आस्था पांडेय और , ग्रुप' बी ' से' कक्षा पांचवी 'अ ' की कक्षा अध्यापिका अंजुला राय  , ग्रुप 'सी ' से कक्षा आठवीं 'अ' की कक्षा अध्यापिका सुचित्रा राय  और ग्रुप ' डी' से कक्षा दसवीं ' अ ' के  कक्षा अध्यापक  प्रवीण यादव हैं। स्कूल के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों का सभी शिक्षक एवं छात्रों के द्वारा करतल- ध्वनि से उत्साहवर्धन किया गया
कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक प्रभारी अजीत कुमार यादव द्वारा किया गया l कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार दूबे और परीक्षा प्रभारी आलोक पांडेय सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments