सम्मान समारोह
सुखपुरा(बलिया) । बेरुआरबारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में अंग वस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के सिद्धांतों और उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा गरीबों,मजलूमों का शोषण कर उनके अधिकारों को अमीरों को दे रही हैं।वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राम शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जन् विरोधी नीतियों को कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों,मजदूरों,मजलूमों के अधिकारों को उन तक पहुंचाने का कार्य करती है।उपस्थित कांग्रेस जनों ने पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। समारोह मे मुख्य रूप से कमलेश्वर सिंह,अनील दूब्बे,दिनेश सिंह,राम प्रवेश निषाद,संजय पांडे,अजीत शुक्ला,विजेंद्र पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
0 Comments