मारपीट व बलवा फैलाने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

मारपीट व बलवा फैलाने वाले 02  अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार 



थाना सिकन्दरपुर  बलिया पुलिस द्वारा मारपीट व बलवा फैलाने वाले 02  अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार 

बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश

 पुलिस अधीक्षक  बलिया  विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों  के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर  आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।


सूर्या पाण्डेय स्व0 सुदामा पाण्डेय निवासी मुहल्ला डोमन्पुरा कस्बा व पोस्ट सिकन्दरपुर, बलिया द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थाना पत्र दिया गया कि मेरा नाती विशाल पाण्डेय उर्फ अभप पुत्र राकेश पाण्डेय उर्फ सोनू 7 सितम्बर की सायं 4 बजे न्यू मार्केट कस्बा सिकन्दरपुर स्थित जीम में जीम करने गया था । सायं करीब 5 बजे जीम से बाहर निकला तो पहले से घात लगाकर गोल बन्द हमलावर बैंकांक माल के आस-पास से आकर मेरे नाती के ऊपर जानलेवा हमला कर जिससे मेरे नाती को गंभीर चोट आयी व सिर फट गया जिसके कारण से मेरा नाती मरणासन्न अवस्था में बेहोश होकर गिर गया। हमलावर मरणासन्न स्थिति में देखकर हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

            थाना सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक विकाश चन्द्र पाण्डेय  मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर नगरा मोड़ स्थित पान की दुकान से1. हिमांशु यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी नेमा का टोला थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 02. शैलेश यादव पुत्र घुरा यादव निवासी लिलकर सिवानपर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्द थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवीही करते हुए उपरोक्त  को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया । 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अजय पाल थाना सिकन्दरपुर ,कां0 कृष्ण कुमार यादव, धनन्जय माझी 




Post a Comment

0 Comments