नहीं रहे पूर्व विधायक भोला पांडे

 शोक सभा

नही रहे पूर्व विधायक भोला पांडेय

सुखपुरा(बलिया)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को  शोक हरण नाथ मंदिर परिषद पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण संपन्न हुई। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक, कांग्रेस पार्टी के तमाम पदों पर रहते हुए, नेहरू परिवार के अति करीबी शेरे पूर्वांचल के नाम से प्रसिद्ध डॉक्टर भोलानाथ पांडे की लंबी बीमारी के बाद आज शुक्रवार को उनके लखनऊ आवास पर निधन हो गया। निधन का समाचार सुनते ही जनपद सहित ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। शोकसभा में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंडित जनार्दन उपाध्याय ने कहा की डॉक्टर भोलानाथ पांडेय का निधन कांग्रेस के लिए अपूर्ण क्षति है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। ब्लॉक अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा की भोला पांडेय कांग्रेस के एक कद्दावर नेता थे। तथा लोकसभा सलेमपुर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भी रहे हैं। जिसकी वजह से बांसडीह विधानसभा क्षेत्र सहित बेरुआरबारी ब्लॉक के बच्चा-बच्चा से उनका संपर्क रहा हैं। अब वह हम लोगों के बीच नहीं रहे। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। की इस दुख की घड़ी  में उनके परिवार को ईश्वर संबल दे। इस दुख की  घड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी   बेरुआरबारी सहित पूरा जनपद  उनके परिवार के साथ खड़ी रहेगी । शोकसभा में महाप्रसाद चौबे, श्री राम शुक्ला, पीयूष शुक्ला, धनजी पांडे, अबरार अहमद ,राजेश्वर सिंह, हरे राम सिंह, आनंद कुमार पांडे, राजदेव प्रसाद ,विजय शंकर पांडे, सरोज मिश्रा, प्रवीण कुमार सिंह, रामनारायण उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments