कार्यशाला का आयोजन

 

कार्यशाला का आयोजन 


सुखपुरा(बलिया)।भारतीय जनता पार्टी मंडल बेरूआरबारी की कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय के समीप एक निजी मैरिज हॉल में मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी घनश्याम सिंह द्वारा  भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित सदस्यता अभियान 2024  के संबंध में चर्चा किया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी 31 अगस्त को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी।इसके उपरांत प्रत्येक प्रदेशों,जनपदों,ब्लॉकों,ग्राम सभाओं व प्रत्येक बूथों पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपने मोबाइल से मिस कॉल  कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि बेरूआरबारी ब्लॉक के सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी मंडल के महामंत्री राकेश महाजन के नेतृत्व में मंडल को जनपद में प्रथम स्थान दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को तन मन धन से लग जाना है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक यादव,ममता सिंह,महिला मोर्चा के अध्यक्ष रेखा सिंह,बसंत सिंह,जवाहर चौहान,महेश्वर चौबे,ऋषिकेश सिंह,संतोष पांडे आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments