करेंट से एक स्कूली छात्रा की मौत
सुखपुरा(बलिया) : कस्बे में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समीप राजभर बस्ती में शुक्रवार की सुबह करेंट से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। गुड्डन राजभर (17) पुत्री स्व चंद्रभूषण राजभर सुबह टूल्लू लगे हैंड पंप पर पानी लेने गई उसने हैंडपंप चलाने के लिए हैंडल पकड़ी त्यों ही वह करेंट की चपेट में आ गई।घर के लोग पहुंचे और उसे किसी तरह करंट की चपेट से मुक्त किया,तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। परिजन उसे लेकर कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका इंटर कालेज सुखपुरा में कक्षा 10 में पढ़ती थी।


0 Comments