आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत तीन घायल
सुखपुरा(बलिया)। थाना क्षेत्र के शेरवा कला गांव में खेत में काम कर रहे किसान राजबली राजभर की आकाशी बिजली गिरने से मौत हो गई है।वहीं बगल के खेतों में काम कर रहे तीन किसान भी आकाशी बिजली के चपेट में आए। जिन्हें मामूली घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर में भारी बारिश के बीच तड़पी आकाशी बिजली के खेत में गिर जाने से अपने खेत में धान की रोपाई करवाने के लिए खेत तैयार करते समय किसान राजबली राजभर पुत्र शिवनाथ राजभर 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बगल के खेत में काम कर रहे सुरेंद्र यादव पुत्र रामचंद्र यादव 48 वर्ष, वीर बहादुर राजभर पुत्र स्वर्गीय गणेश राजभर 55 वर्ष, रामनजर यादव स्वर्गीय संग्राम यादव 72 वर्ष मामूली रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। आकाशी बिजली गिरने के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्राम प्रधान उधव यादव ने स्थानीय लोगों के मदद से मामूली घायल लोगों को पचखोरा प्राइवेट चिकित्सकों द्वारा इलाज करा कर घर भेज दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल राजबली को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। मृतक राजबली के चार पुत्र और एक पुत्री है सभी की शादी हो चुकी है ।चारों बच्चे प्राइवेट में बाहर काम करते हैं। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। घटना के बाद खबर पर उनके बड़े लड़के घर पर पहुंच गए हैं ।घर पर परिवार का रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री कोष से अहेतुक सहायता दिलवाने क मांग जिला प्रशासन से किया है।

0 Comments