सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत
सुखपुरा(बलिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती निवासी श्याम बहादुर सिंह ( 59) वर्ष की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सिंह अपने छोटे भाई अभय सिंह के साथ शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल से अपनी रिश्तेदारी में किसी शादी समारोह में चितबड़ागांव जा रहे थे।जहां फेफना के आस पास सामने से आ रही गाड़ी के लाइट से असंतुलित होकर गिर गए ।जिससे पीछे बैठे बड़े भाई श्याम बहादुर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय बलिया ले जाया गया।जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वर्गीय सिंह के दो पुत्र हैं जो बाहर में प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते हैं घर पर उनके मृत्यु की सूचना पर पत्नी और बहू के साथ-साथ परिवार के सदस्यों में कोहरा मच गया।

0 Comments