*होनहार छात्र को किया गया सम्मानित*
सुखपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
ए. एस. एम. कॉन्वेंट स्कूल सुखपुरा में विद्यालय के एक पूर्व होनहार छात्र अमन पाल संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित परीक्षा में आल इंडिया रैंक में 73 वां रैंक प्राप्त कर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सहायक कमांडेंट पद प्राप्त किया है। अमन पाल को विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उर्मिला सिंह ने मिठाई खिलाकर एवं अंग-वस्त्र देकर स्वागत करते हुए आशीर्वाद दी।विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया। इसके साथ ही विद्यालय के नागेंद्र सिंह, हरे राम सिंह, टी.के.सिंह, रोहित सिंह,अरविंद श्रीवास्तव, एस.पी.एन.तिवारी, सिंटू सिंह आदि लोगों ने माल्यार्पण कर बच्चें को सम्मानित किया। अरईपुर निवासी अमन पाल ने इस पूरे सुखपुरा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर विद्यालय में अमन पाल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए सफल होने का मंत्र बताया एवं अपनी स्वर-रचित पंक्तियां कही-
कल की अहमियत कल पता होती
तो शायद आज की अहमियत कल से कम होती
कल का शुक्र माने
कल को नया आज
और आज को बेहतर
कल बना सकते हैं।


0 Comments