मानव का प्रकृति अथवा पेड़ पौधों से बड़ा घनिष्ठ संबंध
औषधियों का भण्डार- नीम
प्रतापगढ़
मानव का प्रकृति अथवा पेड़ पौधों से बड़ा घनिष्ठ संबंध रहा है। वैसे तो हर पेड़ का अपना महत्व होता है। परंतु नीम का पेड़ अनेकों गुणो को समेटे हुए हैं ।नीम का पेड़ औषधि गुणों तथा धार्मिक महत्व से भरपूर है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसको नीम के बारे में ना पता हो। नीम पर्यावरण के लिए जितना अच्छा है उतना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद। नीम के पेड़ का एक-एक भाग का महत्व है चाहे वह पत्ती हो चाहे टहनी और उसका फल। नीम के पेड़ का प्रयोग आदिकाल से कई रोगों के उपचार में किया जाता है। शरीर पर होने वाले चर्म रोग अथवा किसी प्रकार के घाव फुड़िया फुंसी हो नीम की पत्ती का उपयोग करने से समस्त रोगों से व्यक्ति छुटकारा पा जाता है। कई असाध्य रोगो में भी नीम बहुत फायदा करती है। नीम कई औषधि गुणो से भरपूर है। नीम के बीज तो कई रोगों के उपचार के लिए रामबाण होते हैं नीम के बीज (गुठली )त्वचा के लिए फायदेमंद है। नीम के बीज से डायबिटीज को कंट्रोल किया जाता है। नीम के बीज का स्वाद बहुत कड़ुवा होता है। नीम के फल( गुठली) को सुखाकर तेल बनता है। सुबह खाली पेट नीम के तेल को पीने से पेट के कीड़े वगैरा मर जाते हैं। पेट की समस्त बीमारियों का घरेलू और सस्ता उपचार नीम के पेड़ में मौजूद है। नीम का तेल अत्यधिक कड़वा होने के कारण कुछ लोग शहद मिलाकर इसका इस्तेमाल करते हैं। नीम के बीज को निबौरी भी कहते हैं। नीम के बीज से कीटनाशक बनाई जाती है। नीम की गुठली से जैविक खाद तथा कीटनाशक भी बनाया जाता है। नीम का पेड़ औषधि गुणों से भरपूर है। नीम एक ऐसा पौधा है जो कि पूरे भारत में पाया जाता है। नीम का पेड़ 30 से 35 फीट ऊंचा होता है। और इसका प्रत्येक भाग चिकित्सीय गुणो से भरपूर है नीम के पेड़ की पत्ती, फूल, फल, जड़ ,छाल, भी किसी ना किसी प्रकार से उपयोग में लाये जाते हैं। नीम का पेड़ वातावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है। नीम की पत्तियां व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। नीम के पत्ते को आप पानी में उबालकर पी सकते हैं। नीम आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। नीम के पत्ते फोड़े फुंसी घाव होने से डेटॉल साबुन से भी ज्यादा फायदेमंद है नीम खून साफ करने में सहायक है। इसकी गुठली तो दवाओ का भंडार है।गुठली से कई रोगों का उपचार किया जाता है।
शिक्षिका साहित्यकार लेखिका
लालगंज प्रतापगढ़
0 Comments