सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता

सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता

Ballia 

 सिकन्दरपुर  पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार जिसके कब्जे से  अदद चोरी का भैसा, 01 नाजायज देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद पीकप व 2 अदद फर्जी नम्बर प्लेट बरामद हुआ ।

 पुलिस अधीक्षक बलिया  देवरंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों व पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक  के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर  आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता । शुक्रवार को थाना सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष  दिनेश पाठक टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर सड़क से भागड़ा गांव की तरफ कुछ दूरी से मु0अ0स0 201/2024 धारा 317(2) , 319(2) , 318(2) , 338 , 336(3) , 340 (2), 109  भारतीय न्याय संहिता व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 1960 व 3/25 आयुध अधिनियम 1959  से सम्बन्धित अभियुक्त *1.आशिफ पुत्र अब्दुल कला निवासी पठान टोला थाना कोतवाली जनपद मऊ* को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से  एक अदद चोरी एक अदद भैसा व एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद पीकप व 2 अदद फर्जी नम्बर प्लेट  बरामद किया गया  तथा एक अन्य अभि0 शेख अब्दुल्लाह पुत्र रमजान निवासी भट्ठी मदारी बन्धा रोड थाना कोतवाली जनपद मऊ भागने में सफल रहा । अभियुक्त आशिफ को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।






Post a Comment

0 Comments