कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन उपाध्याय को उपाध्यक्ष मनोनीत
सुखपुरा।बलिया - जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक द्वारा घोषित जिला कार्यकारिणी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कस्बा निवासी जनार्दन उपाध्याय को उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठायां खिलाकर खुशी का इजहार किया है। इस मौके पर राजेश्वर सिंह, बद्री सिंह,बीर बहादुर सिंह, मोहन पांडे, विनोद सिंह, अबरार अहमद, भृगु नाथ सिंह, प्रवीण कुमार सिंह,विजय शंकर पान्डेय, आनन्द पान्डेय, आदि लोगों ने जनार्दन उपाध्याय को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष मनोनित किए जाने पर जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है। कि इससे निश्चित रूप से क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी।


0 Comments