पर्यावरण संतुलन के लिए 1700 पौधारोपण का कार्य संपन्न
सुखपुरा(बलिया)। वन महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम सभा आसन के कुर्थीयां स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में प्रधान प्रतिनिधि ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह , ग्राम पंचायत सचिव सौरभ ठाकुर, जेई राजेश यादव के साथ पर्यावरण संतुलन के लिए 1700 पौधारोपण का कार्य संपन्न हुआ।इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि दूषित हो रहे वातावरण को शुद्ध करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा करते हुए उनको तैयार करना अति आवश्यक है।श्री सिंह ने अपने द्वारा लगाए गए सभी पौधों के रखरखाव करने की जिम्मेदारी स्वयं ली गई।इस मौके पर सुशांत सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सुशील सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


0 Comments