व्यापार मंडल के द्वारा भामाशाह जयंती का आयोजन

 व्यापार मंडल के द्वारा भामाशाह जयंती का आयोजन

सुखपुरा(बलिया)।

शनिवार 29 जून को भामाशाह जयंती को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार "व्यापारिक कल्याण दिवस" के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कस्बे मे स्थित शहीद स्मारक पर संयुक्त व्यापार मंडल के द्वारा भामाशाह जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद रोहित कुमार सिंह पूवार्चल व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ,उत्तर प्रदेश में दानवीर भामाशाह जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए सर्वस्व दान कर दिया। इसी तरह व्यापारी भी देश के लिए समय-समय पर दान करके देश को मजबूत बनाता है। उत्तर प्रदेश सरकार को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद  दिया। नगर अध्यक्ष अप्पू सिंह पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने कहां की दानवीर भामाशाह व्यापारियों के मसीहा है। उनसे हम लोग सीख लेते हैं।  जब देश को जरूरत होती है ।व्यापारी समाज बढ़-चढ़कर सरकार को आर्थिक सहयोग करता है। इस मौके पर गणेश जी गुप्ता, विनोद सिंह, राजू गुप्ता, राज कमल स्वर्णकार, बाला जी गुप्ता, जवाहर प्रसाद गुप्ता, संदीप गुप्ता, विरेन्द्र चौरसिया, आदि लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments