यूपी बोर्ड में सफलता का परचम लहराया

सुखपुरा(बलिया): यू पी बोर्ड रिजल्ट में सुखपुरा पब्लिक इंटर कॉलेज सुखपुरा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफलता का परचम लहराया। सुखपुरा पब्लिक इंटर कॉलेज के हाई स्कूल के छात्रा गौरी वर्मा पुत्री मुन्ना वर्मा जो ग्राम बभनौली बासडीह रोड की रहने वाली हैं,ने जिले में टापटेन मे अपना स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय ,माता, पिता, तथा गुरुजनों का नाम रोशन किया। गौरी वर्मा आगे एम बी बी  एस  पास कर लोगो की  सेवा करना  चाहती हैं। विद्यालय  के प्रबंधक राज कुमार शुक्ला  ने अपने इस छात्रा  को विद्यालय मे सम्मानित कर  मिठाई खिलाई। गौरी की माता जी विजय लक्ष्मी वर्मा व पिता मुन्ना वर्मा तथा अन्य लोगों ने मिठाई खिलाई।गौरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया।