रामनवमी का महत्व

 रामनवमी का महत्व

प्रतापगढ़


राम नवमी का पर्व हिंदुओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है जिसे चैत्र  रामनवमी के नाम से भी जाना जाता है यह सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है इस दिन भगवान विष्णु के अवतार रामचंद्र जी का जन्मदिन मनाया जाता है हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था भगवान राम विष्णु के अवतारों में से एक माने जाते हैं राम नवमी की पूजा से चैत्र मास के नवरात्र का भी समापन होता है रामनवमी के दिन भक्त व्रत उपवास रखते हैं तथा राम सीता की विधिवत पूजा करके भजन एवं कीर्तन करते हैं रामनवमी के दिन अयोध्या नगरी को खूब सजाया जाता है और भव्य मेले का आयोजन किया जाता है कुल मिलाकर रामनवमी आस्था भक्ति और हिंदू धर्म के शाश्वत मूल्यों का उत्सव है यह पर्व भगवान राम के आदर्श चरित्र और त्याग की याद दिलाता है चैत्र महीने के दिन रामनवमी का उत्सव पृथ्वी पर ईश्वरी शक्ति का प्रतीक है इस दिन भक्त प्राणी सरयू नदी में स्नान करके राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं राम नवमी का पर्व शुद्ध सात्विक रूप से भक्तों के लिए खास महत्व रखता है।

सीमा त्रिपाठी

शिक्षिका साहित्यकार लेखिका

लालगंज प्रतापगढ़

Post a Comment

0 Comments