103 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

103 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार 


 सिकन्दरपुर  पुलिस द्वारा 103 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार 

सिकंदरपुर बलिया

 पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम  क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर  आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व मे थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।  

           गुरुवार को थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर  दिनेश पाठक मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर लिलकर दियरा घाघरा नदी के किनारे से एक नफर अभियुक्त *1. सोनू प्रजापति पुत्र कमलेश प्रजापति सा0 लक्ष्मीपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को समय 03.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 03 प्लास्टिक की जरिकैन में 103 लीटर अबैध शराब व शराब बनाने का उपकरण व एक अदद मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्रो नं0 UP60Q 6312 बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 121/24 धारा 60(1),60(2) Ex Act, पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।  

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

 1. थानाध्यक्ष  दिनेश पाठक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 

 2. हे0का0 शिवप्रवेश पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया  

 3.का0 सूर्यप्रकाश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 

 4.का0 गिरजाशंकर यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 

 5. का0 राहुल पाल थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 

 6.का0 अनिल कुमार यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 

 7.का0 विकाश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया


Post a Comment

0 Comments