महाशिवरात्रि महोत्सव

 महाशिवरात्रि महोत्सव

प्रतापगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश

सत्य ही शिव है और शिव ही सुंदर है। भगवान भोलेनाथ को सत्यम शिवम सुंदरम कहा जाता है। भगवान भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रमुख पर्व है शिवरात्रि। शिवरात्रि के दिन  देश भर में शिवरात्रि एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव का विवाह हुआ था। हर साल फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।  इस दिन शिव भक्त पूरे विधि विधान से माता पार्वती तथा भोलेनाथ की आराधना करते हैं। महाशिवरात्रि का पर्व शिव जी को प्रसन्न करने का प्रमुख पर्व है। शंकर का अर्थ होता है कल्याण करने वाला महाशिवरात्रि के दिन शिव जी के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं। विधि विधान से शिव पार्वती की पूजा करते हैं ऐसा माना जाता है कि इस दिन भोलेनाथ सभी शिवलिंग पर विराजमान होते हैं। माता पार्वती ने शिवजी को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी और महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती की तपस्या सफल हुई थी उनका विवाह भगवान शिव जी के साथ संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि का व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा शिव कृपा भी प्राप्त होती है।
सीमा त्रिपाठी

शिक्षिका साहित्यकार लेखिका

लालगंज प्रतापगढ़

Post a Comment

0 Comments