नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम प्रधानमंत्री के द्वारा
सिकंदरपुर बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के सभागार में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान का लाइव प्रसारण किया गया. इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह वह महिलाओं को सरकार द्वारा दिए जा रहे विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया तथा नगर पंचायत सिकंदरपुर के अध्यक्ष सावित्री देवी अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जयसवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका द्वारा सरकार के नेतृत्व में जो भी योजनाएं आ रही है वह घर-घर तक दिया जा रहा है साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अचार पापड़ पैकिंग कार्य के लिए ₹40000 तक का अनुदान भी दिया जा रहा है जो नारी शक्ति को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने का कार्य हो रहा है. इस मौके पर नगर पंचायत सिकंदरपुर के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडे के अलावा आकाश तिवारी विजय जायसवाल वरिष्ठ लिपिक अत्ताउल्लाह सुनील कुमार सहित दर्जनों लोगों उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद राय प्रबंधक गांधी इंटर कॉलेज व संचालन पारस राय ने किया, वहीं वहीं खंड विकास कार्यालय नवानगर के प्रांगण में भी महिला सशक्तिकरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनाया गया इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रसाद के अलावा ब्लाक अंतर्गत सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्य करती उपस्थिति रही


0 Comments