शिक्षक अजय कुमार पाठक को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बलिया जनपद का संयोजक मनोनीत किया पार्टी ने
सुखपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की सहमति एवं चंद्र शर्मा प्रदेश संयोजक भाजपा (शिक्षक प्रकोष्ठ) के अनुमति से भाजपा नेता एवं सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा के शिक्षक अजय कुमार पाठक को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बलिया जनपद का संयोजक मनोनीत किया गया है। जिले के खडसरा गांव के निवासी श्री पाठक अपने छात्र जीवन से ही संघ परिवार सहित भाजपा के नीतियों से जुड़े रहे ।अपने छात्र जीवन से ही ये राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहे। अजय कुमार पाठक को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किए जाने पर जिले के शिक्षकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी जताई है।
0 Comments