प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरनाथ सिंह के निर्देशन पर 23 मार्च से मूल्यांकन कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा

प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरनाथ सिंह के निर्देशन पर 23 मार्च से मूल्यांकन कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा !

सुखपुरा(बलिया)।शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की निर्मम हत्या से आहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट  )ने उनके आश्रित को एक करोड़ रुपए आर्थिक सहयोग, आश्रित को असाधारण पेंशन तथा नौकरी तथा हत्यारे पुलिस को कठोर सजा (मृत्युदंड) के लिए फास्ट ट्रैक पर मुकदमा चलाने की मांग की थी किंतु आज तक इस संदर्भ में विभाग/ शासन द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई। कल 22 मार्च को संगठन के प्रतिनिधियों तथा शिक्षा निदेशक (मा०) से हुई वार्ता के विफल हो जाने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरनाथ सिंह के निर्देशन पर 23 मार्च से मूल्यांकन कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। सभी परीक्षकों एवं मूल्यांकन कार्य में लगे हुए प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर साथियों से अनुरोध है कि कृपया  व्यापक एकता का प्रदर्शन करते हुए मूल्यांकन कार्य का पूर्ण बहिष्कार करने का कष्ट करें ।सधन्यवाद आपका


 दिनेश कुमार सिंह            श्याम कुमार सिंह 

(प्रादेशिक मंत्री)            (जिलाध्यक्ष)

शैलेंद्र कुमार                  विजय कुमार सिंह

     (जिला मंत्री)              (प्रादेशिक उपाध्यक्ष

Post a Comment

0 Comments