चोरी का 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

चोरी का 01  वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सिकंदरपुर बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश


 सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा  चोरी का 01  वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जिसके कब्जे से चोरी किया गया 01 अदद HP कम्पन्नी का बडा गैस सिलेण्डर, 20 किलोग्राम चावल, 05 कि.ग्रा. अरहर की दाल, पाँच हार्स पावर का टुल्लु पम्प मोटर व कपडा बरामद हुआ ।

 पुलिस अधीक्षक   बलिया  देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर  आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।  

          गुरुवार को थाना सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक  द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए बस स्टेशन चौराहा कस्बा सिकन्दरपुर में मौजूद थे मुखविर की सूचना पर अवधेश चौरसिया पुत्र हरिन्द्र चौरसिया निवासी मुहल्ला डोमनपुर महावीर स्थान सिकन्दरपुर को मुकदमा उपर्युक्त से सम्बन्धित 01 अदद HP कम्पन्नी का बडा गैस सिलेण्डर, 20 किलोग्राम चावल, 05 किमीग्राम अरहर की दाल , पाँच हार्स पावर का टुल्लु पम्प मोटर व कपडे के साथ मानापुर मोड़ से समय 04.30 बजे गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया गया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
 थानाध्यक्ष  दिनेश पाठक ,उ0नि0  रवीन्द्र कुमार पटेल ,
 हे0का0 सौरभ यादव , का0 राजवन्त गोड  का0 सुनील  ।
 

Post a Comment

0 Comments