बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
भाजपा कार्यालय में शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं के साथ चाय पर भी चर्चा की गई। भाजपाईयों ने इस दौरान 10 सालों में मजबूत हुई महिलाओं की स्थिति और उनके बढ़े सम्मान के बारे में बताया। सोमवार को हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है।
भाजपा ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य रखा भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। संचालन प्रदीप सिंह ने किया।इस मौके पर नितु पाण्डेय,रंजना राय, श्वेता राय आदि लोग उपस्थित रहे।




0 Comments