सोशल मीडिया की इस दुनिया ने। सबको किया है अपने बस में।।

 सोशल मीडिया की इस दुनिया ने।

सबको किया है अपने बस में।।

सोशल मीडिया 

सोशल मीडिया की इस दुनिया ने।

सबको किया है अपने बस में।।

फोन में ही सब रहते व्यस्त। 

सामाजिक जीवन हुआ है खत्म।।

आनलाईन रहकर करते हैं बाते ।

दिन कम पड़ जाता बीत जाए आधी रातें।।

सोशल मीडिया की इस दुनिया ने।

सबको किया है अपने बस में।।

अपने-अपने गुणो को दिखाते।

हंसी ठिठोली से सबको रिझाते।।

एक ऐसा मंच मिला सबको।

दूर होने का एहसास नहीं किसी को।।

सोशल मीडिया की इस दुनिया ने। 

सबको किया है अपने बस में।।

लिखना पढ़ना नृत्य गीत कविता। 

सर्च करने पर सब कुछ मिलता।।

पुरी दुनिया की खबर है मिलती।

घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करती

सोशल मीडिया की इस दुनिया ने।

सबको किया है अपने वश में।।

सूचनाओं का आदान प्रदान करती।

लोकप्रियता की ओर ले जाती ।।

समय-समय पर सलाहकार है बनती।

गूगल पर पूरा विश्व दिखाती।।

सोशल मीडिया की इस दुनिया ने। 

सबको किया है अपने बस में।।

सीमा त्रिपाठी

शिक्षिका साहित्यकार लेखिका

लालगंज प्रतापगढ़

Post a Comment

0 Comments