भारतीय परिसर संस्कृति को पुनर्स्थापित करेगा अभाविप का परिसर चलो अभियान

 भारतीय परिसर संस्कृति को पुनर्स्थापित करेगा अभाविप का परिसर चलो अभियान

 


सिकंदरपुर,बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रसड़ा जिले के सिकंदरपुर नगर इकाई द्वारा सरस्वती कोचिंग (निकट सेन्ट्रल बैंक) में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के पूर्व प्रांत कार्यसमिति सदस्य एवं श्री बजरंग पीजी कॉलेज में भूगोल विषय के सहायक आचार्य अंजनी यादव ने कहा कि,” स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से आज के युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। विवेकानंद जी द्वारा दी गई शिक्षा आज इतने वर्षों पश्चात भी प्रासंगिक हैं। स्वामी जी का मानना था कि भारत की आध्यामिकता का जीवित रहना विश्व के लिए आवश्यक है, आज उसी भारतीय संस्कृति को युवा भूलते जा रहे हैं। अपनी उन्नत संस्कृति हो पुनः आत्मसात करने की आवश्यकता है, इसी से राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा सकेगा। वही अभाविप के जिला संगठन मंत्री ऋषभ सिंह ने परिसरों को जीवंत बनाने एवं परिसर संस्कृति को पुनर्स्थापित करने हेतु अभाविप की देशव्यापी मुहिम “परिसर चलो अभियान” का सिकंदरपुर से शुभारंभ किया तथा विवेकानंद जी से अनुप्राणित होकर देश के विद्यार्थियों को इस अभियान में सहभागिता हेतु आह्वान किया गया। इस अभियान का शुभारंभ अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री मयंक राय द्वारा किया गया तथा अतिथियों का स्वागत रजनीश पाण्डेय द्वारा किया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री ऋषभ सिंह ने कहा कि,” परिसर चलो अभियान एक जनांदोलन है, इसको दो-चरणों में 10+2 के विद्यार्थियों से लेकर विश्वविद्यालय परिसरों में अध्ययनरत छात्रों के मध्य वर्षभर चलाने की योजना है। सरस्वती कोचिंग के निदेशक विनोद कुमार ने कहा की ” शिक्षा परिसर विशेषकर विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु सतत प्रयास की आवश्यकता है।शिक्षा के माध्यम में मोबाइल,लैपटॉप के प्रवेश से एवं इनकी अति उपयोगिता से विद्यार्थी व्यवहारिक शिक्षा से दूर होता जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन रजनीश पांडेय ने किया।

Post a Comment

0 Comments