खेलो इंडिया गेम्स के लिए क्वालीफाई सुधीर कुमार चौहान
ग्राम पंचायत खड़ैला, शिवपुर, जिला बलिया का मूल निवासी है
खेलो इंडिया गेम्स गुवाहाटी असम में 25 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित
सुखपुरा बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
सुधीर कुमार चौहान जो भिलाई छत्तीसगढ़ राज्य के गवर्नमेंट इंदिरा गांधी कॉलेज वैशाली नगर भिलाई से जूडो खेलता है ।ग्राम पंचायत खड़ैला, शिवपुर, जिला बलिया का मूल निवासी है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता में जीत(100किलोग्राम भार वर्ग में 5वा स्थान) हासिल करके खेलो इंडिया गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है ।खेलो इंडिया गेम्स गुवाहाटी असम में 25 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित होंगे ।इस टीम के मैनेजर मयंक डीन एवं कोच राहुल कुमार एन आई एस कोच हैं। सुधीर कि इस उपलब्धि पर उसके चाचा प्यारेलाल चौहान मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी और गांव के अन्य सम्मानित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की सुधीर की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।राजन सिंह, प्रधान अशोक चौहान, ओम प्रकाश पान्डेय, मन्टू पान्डेय, ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


0 Comments