माँ भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच

 माँ भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच

सुखपुरा बलिया आजमगढ़ उत्तर प्रदेश


माँ भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मां भगवती मन्दिर के प्रांगण मे  भानु एकादश और मनियर के बीच खेला गया। जिसमें टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए। मनियर की टीम ने  105 रन पर सिमट गयी। जबाब में भानु एकादश ने 4 ओवर शेष रहते मैच जीत लिया.। मैच के मुख्य अतिथि  प्रधान संघ बेरुआरबारी के पूर्व अध्यक्ष   मनीष सिंह  एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रेखा सिंह रही।विजेता टीम को मुख्य अतिथि मनीष सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया वही उपविजेता टीम को महिला मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष रेखा सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका प्रदीप सिंह और कमालुदीन ने बखूबी निभायी,. दोनों टीमों के नगद चेक,व दोनो टीमों के खिलाड़ियों को मेडल देकर आयोजक व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।  संयोजक  ऋषिकेश सिंह जिन्जी ने, अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। व्यवस्थापक शुभम सिंह ने. स्कोरर की भूमिका ,राहुल ने कमेंट्री की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।इस  मौके पर संतोष, गोलू, सरोज, पंकज गिरी, अभय सिंह मुन्ना, भीम, पीयूष सिंह, चमन सिंह, बाबु सिंह, लखन, आदि लोग मौजूद रहे.।

..

Post a Comment

0 Comments